सीएम के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच किया फल वितरण,जाना स्वास्थ्य का हाल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया । इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा फल वितरण किया और चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल जाना।
नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्साह से भाग लेकर पार्टी के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत नगर में जन मिलन कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

कार्यक्रम में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत,प्रसिद्ध बागवान गोपाल उप्रेती ,पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दीपक बिनवाल, महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, उपाध्यक्ष भावना पालीवाल ,दीप्ति बिष्ट श्रीमती उमा रावत, वेद प्रकाश गोरी ,कामरान कुरेशी, प्रकाश कुमार, सभासद नगर पालिका चिलियानौला मदन कुवार्बी, ललित कैलब, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सुल्तान खान, प्रकाश कुवार्बी, रमेश जोशी, शंकर दत्त बुधौडी़ ,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन भार्गव, पुष्पा भंडारी, अरविंद वर्मा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत नगर में जन मिलन कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट