पैंशनर्स का आंदोलन 59 वें दिन भी जारी, गिरदा के जनगीतों ने माहौल में भरा जोश

ख़बर शेयर करें -

भिकियासैंण :- यहां तहसील मुख्यालय पर गवर्नमेंट पैंशनर्स का आन्दोलन आज 59वें दिन भी जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज भिकियासैंण विकासखंड के पैंशनर्स ने धरना दिया। धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों द्वारा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए और जनकवि गिर्दा के जन गीतों से वातावरण को ओज और जोश से भर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात उत्तरकाशी, यमुनोत्री घाटी और टिहरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि, पैंशनर्स संगठन का यह प्रतिनिधिमंडल 91वर्षीय श्री देब सिंह घुगत्याल जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने कहा यदि सरकार की ओर से हमारी इस न्यायोचित मांग पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के समक्ष ही आन्दोलन की अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। बैठक को पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, गंगा दत जोशी प्रवीण सिंह कड़ाकोटी, देब सिंह घुगत्याल, ए पी लखचौरा, बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, किसन सिंह मेहता, धनीराम टम्टा, मदन सिंह नेगी, तुला सिंह तड़ियाल देबी दत्त लखचौरा, बालम सिंह रावत, गंगा दत्त शर्मा, राम सिंह बिष्ट, देब सिंह बंगारी, कमल नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र सिंह मनराल,आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते पैंशनर्स
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad