अकेले धामी ही लेंगे सीएम की शपथ,रुष्टों का शाम तक कोपभवन से बाहर आना मुश्किल

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार सायंकाल पांच बजे अकेले ही शपथ लेंगे।पार्टी के भीतर धामी के मनोनयन को लेकर उठे कोहराम के बाद यह फैसला लिया गया है।इधर कोपभवन में बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को मनाने का सिलसिला पार्टी ने जारी रखा है ,इन रूठे नेताओं के मनाने के बाद ही पार्टी अन्य को शपथ दिलाने के लिए अलग से कार्यक्रम रखेगी। *प्रकृत लोक न्यूज* ने सुबह ही खबर दी थी कि पार्टी आज केवल मुख्यमंत्री को शपथ दिला सकती है,मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के लिए बाद में शपथ कार्यक्रम कराएगी। इधर रूठे नेताओं को मनाने का सिलसिला जारी है लेकिन आज सायं शपथ से पूर्व सब कुछ ठीक -ठाक हो पाना मुमकिन नहीं हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad