अजब-गज़ब आदेश,साहब के सेब बंदरों से नहीं बचाए तो नपेंगे पुलिस कर्मी

ख़बर शेयर करें -

‘डीआईजी के आवास पर स्थित सेब के पेड़ में लगे सेबों को अगर बंदरों ने नुकसान पहुंचाया तो आवास में ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।’ जी हां,ये अजब -गजब आदेश है पौडी़ के पुलिस उपाधीक्षक का,जो न सिर्फ सोशल मीडिया में वायरल हो गया है अपितु इस कारण पुलिस अधिकारी का उपहास भी उड़ रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक पौडी़ ने प्रतिसार निरीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि डीआईजी महोदय के आवास पर फलदार सेब के पेड़ को बंदरों से बचाने के लिए आवास पर लगी पुलिस गारद को आदेशित करें, सेब के पेड़ को बचाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।इधर इस पत्र के वायरल होने से पुलिस महकमे की किरकिरी होते देख आज डीआईजी नीरू गर्ग ने भी पत्र जारी कर कहा कि उनके कार्यालय से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है अगर किसी ने ऐसा किया है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कुल मिलाकर इस मामले ने पुलिस को उपहास का पात्र बनाने के साथ ही उसकी सोच पर भी सवाल खडे़ कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad