छावनी बहिष्कार एवं नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर व्यापारियों और नागरिकों ने निकाला मशाल जुलूस
रानीखेत : छावनी के नागरिक क्षेत्र को पूर्व सृजित नगर पालिका में समायोजित करने की मांग को लेकर आज सायं काल रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर पर नागरिकों और व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। छावनी परिषद बहिष्कार के नारों के साथ मशाल जुलूस में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।
छावनी परिषद का बहिष्कार और नगर पालिका में शामिल किए जाने की मांग पर व्यापारियों और नागरिकों ने सायंकाल सुभाष चौक पर एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकाला।मशाल जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार होकर विजय चौक पर समाप्त हुआ। मशालें लेकर चल रहे व्यापारी एवं नागरिक छावनी का बहिष्कार करने और नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर नारेबाजी करते चल रहे थे।रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने उपर्युक्त मांग को लेकर 31मार्च को बाजार बंदी की भी घोषणा की है।



ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए