कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के तीन वर्ष के कार्यकाल को सफल बताते हुए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि करन माहरा के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस ने एक जुझारू- दृढ़निश्चयी-दूरगामी सोच वाला अध्यक्ष देखा। कहा कि करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दो-दो उप चुनाव जीत कर यह मिथक भी तोड़ दिया कि जिसकी सरकार राज्य में होती है वो ही पार्टी उपचुनाव भी जीतती है।
अपने तीन साल के कार्यकाल में करन माहरा ने सरकार को हर मोर्चे पर घेर कर दबाव बनाने में कांग्रेस पार्टी कामयाब हुई।प्रदेश में हर जगह शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन लेकर उन्होंने युवा नेतृत्व को आगे बढा़ने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत -चौबटिया मोटर मार्ग प्रतिबंधित किए जाने से नागरिक आक्रोशित, रानीखेत विकास समिति 19व 20अप्रैल को करेगी धरना -प्रदर्शन

वक्ताओं ने कहा कि तीन वर्षों के कार्यालय से प्रभावित होकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी ने पत्र लिखकर व्यक्तिगत तौर पर करन माहरा के कार्यों व नेतृत्व क्षमता को सराहा। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के 'गांव चलो, बस्ती चलो'अभियान ने पकड़ा जोर, महिला मोर्चा संयोजक विमला रावत ने सूरी बूथ में घर-घर दस्तक देकर बताई सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशासक हीरा सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी सी सी सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पंकज गुरूरानी, हेमंत रौतेला, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पंत, सभासद सुरेंद्र कुवार्बी, किशन अधिकारी, चंदन बिष्ट, हबीब अहमद, कामिनी पंत, त्रिलोक आर्या, संदीप बंसल, अरुण कुमार, यशिका सनवाल, जगदीश कुमार, गोविंद लाल, रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को सीडीएस एवं एनडीए परीक्षा केंद्रों के आस -पास शांति व्यवस्था के लिए धारा-163 लागू- राहुल आनंद