इस बार भी होली पर्व को लेकर महिलाओं में अधिक उत्साह,सौनी गांव में महिलाओं की होली गायकी ने मचाया धमाल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रंगभरी एकादशी के बाद से पूरे क्षेत्र में होली का उल्लास तारी है। विशेषकर महिलाओं में होली गायन को लेकर उमंग और उत्साह देखते ही बनता है। जगह-जगह महिलाएं टोलियों के रुप में बैठकर पारम्परिक होली गीतों की स्वर लहरियों से माहौल में गीतों की बासंती सुवास फैला रही है। आज सौनी गांव में ऐसी‌ ही होली गायकी में राग-रंगों की धूम देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

सौनी गांव में महिलाओं के होली गायन में बृज से लेकर कुमाऊं तक की तमाम पारम्परिक होली गायन से माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा। महिलाओं में हमेशा की तरह सौहार्द और उमंग के इस पर्व में पुरुषों से अधिक उत्साह दिखाई दिया। अंकिता पंत के निवास पर एकत्रित महिलाओं ने होली गीतों से खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोवडी श्रीमती शोभा रौतेला ,गीता पवार ,नेहा माहरा ने क्षेत्रवासियों व ग्रामवासियों से मिलकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad