इस बार भी स्थगित होगी कांवड़ यात्रा,जल्दी जारी होगा आदेश
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते सरकार इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने जा रही है,संभवत:एक-दो दिन में इसे लेकर सरकार आदेश भी जारी कर दे।
सरकार एक ओर जहां उच्च न्यायालय के सख्त रूख के बावजूद चार धाम यात्रा कराए जाने पर अडिग है वहीं जुलाई में होने वाली कांवड़ यात्रा को पूर्व वर्ष की भांति स्थगित करने जा रही है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की माने तो इस बावत एक-दो दिन में आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।
उत्तराखंड में गत वर्ष कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा स्थगित हुई थी हालात इस बार भी संक्रमण फैलने के हैं,साथ ही खतरा कोरोना संक्रमण की आसन्न तीसरी लहर का भी बना हुआ है ऐसे में कांवड़ यात्रा इस बार भी स्थगित की जा रही है। मुख्य सचिव के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया जा चुका है जिसे आदेश के जरिए अमली जामा पहनाया जाना है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन