आज रेड तो कल से चार दिन मौसम विभाग का यलो अलर्ट
देहरादून:मौसम विभाग ने राज्य में पूर्वानुमान जारी करते हुए 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।विभाग ने आज यानी 13 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि 14 जुलाई से 17 जुलाई चार दिन तक येलो अलर्ट रहेगा।जनपद स्तर पर मौसम की चेतावनी जारी करते हुए उत्तराखंड मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगले 4 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बौछार, आकाशी बिजली चमकने के साथ-साथ भारी वर्षा की संभावनाएं भी जताई गई है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए