यूपीएससी परीक्षा में उत्तराखंड की त्रिशला सिंह की ऊंची छलांग,देश में पाया दूसरा स्थान

ख़बर शेयर करें -

यूपीएससी के नतीजे (UPSC results announced) घोषित होते ही प्रदेश के लिए अच्छी खबर आई है। राजधानी दून की बेटी त्रिशला सिंह (Trishla Singh of Dehradun) ने यूपीएससी की परीक्षा में कमाल कर दिया है। बेटी को देश में दूसरी रैंक मिली है। बता दें कि त्रिशला ने यूपीएससी आईईएस (IES Examination) की परीक्षा में यह कामयाबी हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर है।देहरादून निवासी त्रिशला सिंह को यूपीएससी परीक्षा देने का इतना मन था कि उन्होंने इसके लिए एमएनसी की नौकरी (MNC job) भी छोड़ दी।

यह भी पढ़ें 👉  मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती

देहरादून से ही स्कूली पढ़ाई करने वाली त्रिशला ने मास्टर्स के बाद ही नौकरी करनी शुरू कर दी थी। त्रिशला के पिता डॉ. कौशल कुमार और माता तृप्ता कुमार ने कहा कि बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।त्रिशला का छोटे भाई पार्थ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर (software engineer) हैं। त्रिशला बताती हैं कि उन्होंने लॉकडाउन (lockdown) के दौरान लिखित परीक्षा और दो महीने साक्षात्कार के लिए पढ़ाई की और उन्हें सफलता हाथ लगी। देश में दूसरा स्थान हासिल करना वाकई अपने आप में गर्व की बात है। प्रदेश की बेटियां हर कदम पर समाज में मिसाल पेश कर रही हैं।बता दें कि भारतीय आर्थिक सेवा (Indian Economics Service) परीक्षा में अभय जोशी ने टॉप किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ​लालकुर्ती कुमपुर बाजार में भव्य रामलीला का शुभारंभ; शिव वरदान और ताड़का वध का हुआ सजीव मंचन
Ad Ad Ad