अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव आरम्भ
रानीखेत– अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ोत्सव का आयोजन किया गया।
क्रीड़ोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को विभिन्न फील्ड और ट्रैक इवेंट्स का आयोजन किया गया।क्रीड़ोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हेमंत कुमार राई के कर कमलों द्वारा मशाल जलाकर किया गया।
तीनों सदनों (लाल, हरा और पीला) के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट का सुंदर प्रदर्शन किया।रेस, लॉन्ग जंप, ब्रॉड जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और टग ऑफ वार जैसे अनेक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपने – अपने सदन के लिए जोर -शोर से भाग लिया।
प्रथम दिन के क्रीड़ोत्सव की समाप्ति तक पीला सदन 37 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, हरा सदन 30 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और लाल सदन 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।





ADVERTISEMENTS




उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न