तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार दो लोग की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई और बाइक सवार दो लोग की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स क्षेत्र में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  खडी़ बाजार रामलीला में धनुष यज्ञ,सीता स्वयंवर और रोमांचक परशुराम -लक्ष्मण संवाद का मंचन, पूर्व विधायक करन माहरा ने किया शुभारंभ

घटना की जानकारी देते हुए काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक कॉलटेक्स के पास डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे दम

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है।घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड प्रकरण: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से सियासत गर्माई, कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, राजभवन कूच का प्रयास
Ad Ad Ad Ad