ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे दम
रानीखेत -ताड़ीखेत के श्रद्धानंद खेल मैदान में आयोजित खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में ताड़ीखेत विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग और स्पर्धाओं में विजयी रहे प्रतिभागियों के परिणामों की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता के परिणामों के तहत अंडर-14 बालिका वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में राजकीय इंटर कॉलेज रधुली पीपल की पावनी पांडे ने प्रथम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला की तृष्णा आर्य ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज भुजान की प्रीती जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज चोमू धार के नीरज सिंह ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर रानीखेत के भूपेश उपाध्याय ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के भावेश मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लंबी दूरी की स्पर्धाओं के अंतर्गत अंडर-19 बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत की हर्षिता देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीएमएस रानीखेत की योगिता मावड़ी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत की महिमा मेहरा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत की गायत्री ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज भुजान की रश्मि नेगी ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोमू धार की लता रौतेला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ताड़ीखेत विकासखंड के वरिष्ठ व्यायाम अध्यापक राजीव खाती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान ताड़ीखेत के खेल समन्वयक डॉ शिवराज सिंह ने जानकारी दी कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ी आगामी 22 अक्टूबर से हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य शिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्रीमती गीता शर्मा, राजीव खाती, संतोष भट्ट, मनमोहन सिंह देव, दीपक सिंह, धर्मेश बोरा, दीप पंत, अजय चंद, चंदराम, सुनील कुमार, श्रीमती मृदुला, मनोज कुमार तथा दिगंबर, धर्मेश बोरा शामिल थे। सभी उपस्थित अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे दम
अंतर-सीमांत क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही सीमान्त मुख्यालय की टीम का हुआ सम्मान समारोह