रील बनाने से भाई ने रोका तो आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार देर रात फंदे से लटका कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर-सीमांत क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही सीमान्त मुख्यालय की टीम का हुआ सम्मान समारोह

पुलिस के अनुसार किशोरी 8वीं की छात्रा थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार रात भी वह काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोकते हुए डांट दिया था। कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। फंदे से उतारकर परिवार वाले तुरंत उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विवादों में घिरे रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया जाना जनभावनाओं की घोर उपेक्षा:करन माहरा

सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन; JNU प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला
Ad Ad Ad Ad