रानीखेत में विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली भव्य दुर्गा शक्ति यात्रा, शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी हुआ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -विश्व हिन्दू परिषद जिला/प्रखंड रानीखेत के तत्वावधान में बुधवार को नगर में दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली गई, दुर्गा शक्ति यात्रा रोडवेज स्टेशन के समीप एक होटल से शुरू होकर मुख्य बाजार से होकर गुजरी। शोभायात्रा में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों व स्कूली बच्चों ने शिरकत की।

इससे पूर्व शस्त्र पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता पूजा लटवाल, महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन; JNU प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला

बुधवार को रानीखेत मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा के साथ दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली गई। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में मातृशक्ति, स्कूली बच्चों व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। निर्धारित कार्यक्रमानुसार शोभा यात्रा में शामिल लोग रोडवेज स्टेशन के समीप एक होटल सभागार में एकत्र हुए जहां शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में चैतन्य मांटेसरी स्कूल मजखाली की छात्राओं का छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में शामिल मातृशक्ति व छात्राएं कुमाऊनी रंगवाली पिछौडा़ व दुर्गा वाहिनी की भगिनियां गणवेश में शामिल रहीं।मां दुर्गा पूजा महोत्सव पंडाल पहुंचकर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विवादों में घिरे रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया जाना जनभावनाओं की घोर उपेक्षा:करन माहरा

समापन पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, प्रखंड रानीखेत अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विहिप विभाग संयोजक वेद प्रकाश,दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका चंद्रा कोली, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती,जिला पंचायत सदस्य वीना बिष्ट ,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा तिवारी, पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, पंकज अग्रवाल,पाराशर तिवारी, शोभा पंत, अमिता अग्रवाल, मीनाक्षी पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रील बनाने से भाई ने रोका तो आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad