खडी़ बाजार रामलीला में धनुष यज्ञ,सीता स्वयंवर और रोमांचक परशुराम -लक्ष्मण संवाद का मंचन, पूर्व विधायक करन माहरा ने किया शुभारंभ
रानीखेत -खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार रात्रि को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और रोमांचक परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन किया गया, जिसने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
रामलीला के इस शानदार कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक करन माहरा ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयंत रौतेला, विनीत चौरसिया, ललित मोहन सिंह नेगी और चक्रधर पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंचन के दौरान विभिन्न कलाकारों ने अपने बेहतरीन और सजीव अभिनय से पौराणिक पात्रों में जान फूंक दी। राम की भूमिका परमवीर महरा, लक्ष्मण की भूमिका करन अधिकारी और सीता की भूमिका चिराग तिवारी ने निभाई। इसके अलावा परशुराम के रूप में शुभम, रावण के रूप में राहुल, वाणासुर के रूप में ललित मोहन नेगी, जनक के रूप में विनोद तिवारी और कौशल्या की भूमिका हर्षदीप वर्मा ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।






खडी़ बाजार रामलीला में धनुष यज्ञ,सीता स्वयंवर और रोमांचक परशुराम -लक्ष्मण संवाद का मंचन, पूर्व विधायक करन माहरा ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड में विवादों में घिरे रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया जाना जनभावनाओं की घोर उपेक्षा:करन माहरा