“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीखेत पुलिस की सख्त कार्रवाई,यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, 36 वाहन चालकों के चालान, 07 वाहन सीज
“
पर्यटन सीजन में रानीखेत की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु पुलिस का सघन चेकिंग अभियान रहेगा जारी
रानीखेत -चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा मुख्यालय स्तर पर संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत/यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी की मौजूदगी में एसएसआई बिशन लाल, उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की एवं कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम द्वारा रानीखेत में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं रैश ड्राइविंग एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन करने पर 07 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु सख्त हिदायत भी दी गई।







सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए