मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत सिटी मांटेसरी स्कूल की यशिका नेगी का लगातार तीसरे वर्ष जिला स्तर पर चयन

रानीखेत– मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयु वर्ग बालिका 11-12 (वर्ष 2024-25) में जनपद अल्मोड़ा स्तर पर गनियाद्योली रानीखेत स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा यशिका नेगी का चयन लगातार तीसरे वर्ष हुआ है।
प्रतिभावान खिलाड़ी यशिका ताड़ीखेत निवासी खीम सिंह की पुत्री हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लगातार तीसरे वर्ष चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य विनोद खुल्बे, खेल शिक्षक दीपक मेहरा सहित समस्त शिक्षकों ने यशिका को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए