संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिए आनलाइन सदस्यता के टिप्स

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भाजपा के संगठनात्मक जिला रानीखेत की सल्ट विधानसभा स्थित मानिला मंडल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंडल अंतर्गत शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान-2024 की समीक्षा बैठक की।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के को आनलाइन सदस्य बनाने के टिप्स दिए ,साथ ही कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म भरवाकर सदस्य बनाएं और जिस घर में सदस्य बनाते हैं वहां स्टीकर भी चस्पा करें। उन्होंने सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सदस्यता पर्व के तहत सदस्यता अभियान के जरिए अधिकाधिक सदस्य बनाने का प्रयास कर रही है। सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा होने के बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए इन दिनों वह राज्य के प्रत्येक विधानसभा के एक मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं जिसके लिए वे सल्ट विधानसभा के मानिला मंडल में आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट, विधायक सल्ट महेश जीना, मानिला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।