पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत चिलियानौला में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
रानीखेत -पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत रानीखेत के चिलियानौला में आयोजित दो दिवसीय “जिला प्रशिक्षण वर्ग” में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और उनकी वैचारिक स्पष्टता, संगठन कौशल और जनसेवा को बढ़ाने के लिए मार्ग दर्शन किया।
इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। बाद में पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी साथियों के उत्साह, समर्पण एवं अनुशासन ने यह विश्वास और सुदृढ़ किया कि संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, रानीखेत जिला प्रभारी प्रदीप जनौटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, रानीखेत जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट , रानीखेत जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिल बेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी , निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, वरिष्ठ नेता दीप पांडेय,गिरीश भगत , मंडल अध्यक्ष रानीखेत ललित मेहरा ,मंडल अध्यक्ष ताडीखेत मुकेश पांडे ,मंडल अध्यक्ष बिनसर महादेव राम सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष भिक्यासैन प्रेम रावत, मंडल महामंत्री उमेश पंत, मनजीत भगत, प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र सिंह, दर्शन मेहरा, तनुजा शाह आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए