उत्तराखंड पुलिस ने 41दिन में एक लाख से अधिक वृक्ष पौंध लगाकर दी पर्यावरण सुरक्षा की प्रेरणा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:- उत्तराखंड पुलिस ने विश्व पर्यावरण दिवस से हरेला पर्व तक कुल 41दिवस में पुलिस परिसरों एक लाख छह हजार सात सौ नौ वृक्ष पौध रोप कर प्रदेश में धरती को हरा-भरा रखकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 के अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की गयी थी, जिसके अन्तर्गत हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों 01 लाख पौंधें लगाने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु इन 41 दिन में प्रत्येक थानों, पुलिस लाईन, वाहिनियों एवं इकाईयों ने उनको आवंटित पौंधें से अधिक पौधे लगाते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ (1,06,709) पौंधों का रोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

राज्य केपुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि दिनांक 05 जून, 2021 (विश्व पर्यावरण दिवस) से दिनांक 16 जुलाई, 2021 (हरेला पर्व) तक उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के सन्देश के साथ प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख पौंधें रोपने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ (1,06,709) पौंधें रोपित किये

यह भी पढ़ें 👉  वोट डालने हल्द्वानी जा रहे चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हुई मौत,


पुलिस महानिदेशक ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण में अपना योगदान देने और इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।