उत्तराखंड प्रदेश भाजपा ने की मोर्चा प्रभारियों की घोषणा
देहरादून। भाजपा ने अपने संगठन के 7 मोर्चो के प्रभारी घोषित कर दिये हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को युवा मोर्चा,
कुलदीप कुमार को महिला मोर्चा, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को किसान मोर्चा, राजेन्द्र बिष्ट को अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली को अल्पसंख्यक मोर्चा, श्रीमती नीरू देवी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी ।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए