संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन
रानीखेत – मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रंगोली सम्मेलन स्थल, विजय चौक के निकट स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर रक्तदान किया तथा मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा भी कार्यक्रम में पहुंचे।
उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जिससे अनेक लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मानवता सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे, सेवा और मानव एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में सत्संग के माध्यम से मानवता, प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।









रानीखेत गांधी चौक में पूजा अनुष्ठान के साथ 23 वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत का प्रांगण शारदीय नवरात्र पर अगाध श्रद्धा, नव-ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना से हुआ सराबोर