हरिद्वार पहुंचने पर हाॅकी स्टार वंदना का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत और सम्मान

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार:-ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय महिला हॉकी वंदना कटारिया का आज गृह क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। खेल विभाग द्वारा रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इससे पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर टोक्यो ओलम्पिक की इस भारतीय हैट्रिक गर्ल का बडी़ संख्या में मौजूद लोगों ने भव्य स्वागत किया।
ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद महिला हॉकी खिलाडी़ वंदना कटारिया डेढ़ वर्ष बाद आज अपने गृह क्षेत्र हरिद्वार पहुंची। खेल विभाग ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना कटारिया का सम्मान समारोह आयोजित किया था। अपने सम्मान समारोह में बोलते हुए वंदना ने कहा कि डेढ़ साल बाद घर आने पर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में शुरूआती मैच हारने के बाद थोडा़ निराशा जरुर हुई लेकिन पदक की चाहत ने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखा।उन्होंने कहा कि देश मे महिला हाॅकी को मिल रहे प्यार ,सम्मान से वे अभिभूत हैं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनय शंकर,एसएसपी सैंथल अबुदई कृष्णराज,सहित अधिकारी ,स्थानीय लोग मौजूद रहे ।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक ने वंदना का स्वागत करते कहा कि हरिद्वार की बेटी ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
गांव पहुंचने पर विधायक,ग्राम प्रतिनिधि,परिजनों और ग्रामीणों ने वंदना का ढोल नगाडो़ं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।