मंत्री बनने के बाद 18अगस्त को पहली बार हल्द्वानी आएंगे अजय भट्ट,भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:-केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार 18 अगस्त को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं ।उनके इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।श्री भट्ट के भव्य स्वागत की तैयारियों को को लेकर पार्टी संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई।

यहां भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में 18 अगस्त को नैनीताल ऊधम सिंह नगर सांसद, नवनियुक्त केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिले में हल्द्वानी विधानसभा की बैठक हुई।बैठक में श्री भट्ट के स्वागत एवं जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में लगा सिकल सेल एनीमिया परीक्षण शिविर

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता निश्चल पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष ई. दिनेश सिंह, विनोद जायसवाल, नगर मंत्री सुधीर अग्रवाल, युवा मोर्चा कुमाऊँ सह संयोजक कार्तिक हर्बोला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा योगेश रजवार, महामंत्री नीरज बिष्ट, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब अली, नगर मीडिया प्रभारी रेनू टंड, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा, महामंत्री गौरव सोनकर, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश राजौर, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष युसूफ मलिक, कन्हैया जायसवाल, विजय साहू, उत्तरी मंडल से पनराम, आनंद, विक्रम अधिकारी, विपिन जोशी, वीरेंद्र देओपा, कामायनी मिश्रा, सीमा बत्रा, अंशुल पांडे, अनिल चंदोला, दीपा सनवाल, शीतल भट्ट, पूनम जोशी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।