सतपाल महाराज के निजी सचिव पर मुकदमा दर्ज़, आखिर स्टाफ ने ही क्यों कराया मुक़दमा? जानिए
देहरादून कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्टाफ कृष्ण मोहन शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अयाज अहमद व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्टाफ में तैनात रहे आईपी सिंह के खिलाफ डालनवाला थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.
आरोप है कि आई पी सिंह ने अयाज अहमद की प्रमोशन संबंधी आई फाइल पर बिना कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में लाएं प्रमोशन पर मुहर लगा दी इससे अयाज अहमद प्रमोट होकर मुख्य अभियंता बन गए कई दिनों से चल रहे इस विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री शासन व लोक निर्माण विभाग में भी तनातनी देखी जा रही थी अब सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री के स्टाफ द्वारा ही मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद कई और भी गंभीर सवाल खड़े हो गए.

महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
अल्मोडा़ में कांग्रेस ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा, करन माहरा ने कहा, धामी सरकार वीआईपी को बचाने की कर रही है कोशिश