महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया ककलासों क्षेत्र में सौर ऊर्जा सार्वजनिक लाइट्स का शुभारम्भ,सरकार की योजनाओं पर भी डाली रोशनी

ख़बर शेयर करें -

भिकियासैंण:- रानीखेत विधानसभा अंतर्गत भिकियासैंण तहसील के ककलासों क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा योजित सार्वजनिक सौर ऊर्जा की लाइट्स का महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महिला आयोग उपाध्यक्ष ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम में
ऊर्जा परियोजना अधिकारी जी सी मेहरोत्रा द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि भारत सरकार की यह योजना है जो मोदी जी के हरित भारत अभियान की पहल को ध्यान में रखते हुए लगायी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद


कार्यक्रम में डॉ नन्द लाल शुक्ला,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रधान देवेश खुल्बे और अध्यक्षता डुमना प्रधान ललित द्वारा की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad