ग्राम थापला में विभिन्न प्रतियोगिताएं रहीं आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-विकासखंड की थापला ग्राम प्रधान ने अनूठी पहल शुरू की है। ग्राम पंचायत में इस बार की तरह अब प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस 26 जनवरी से इसकी शुरूआत कर दी गई है।

ध्वज फहराने के साथ ही यहां विभिन्न वर्गों की प्रतियाेगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों की जलेबी दौड़ विशेष आकर्षण रही। मुख्य अतिथि शिक्षिका विमला रावत ने कहा कि भारतीय संविधान जीवंत दस्तावेज है। संविधान की व्याख्या करते हुए बताया कि यह दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका तात्पर्य है समान विधान अर्थात नियम। यानि देश में सभी धर्मों, वर्गों के लिए नियम, कानून व अधिकार एक समान है।
थापला में गणतंत्र दिवस पर ग्राम प्रधान आकांक्षा रावत की अध्यक्षता में खेल समारोह का शुभारंभ शिक्षिका एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा व बीडीसी सदस्य मदन… ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विमला ने ग्राम पंचायत की पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे बड़े आयोजन को ग्राम स्तर पर भव्य कार्यक्रम से नई पीढ़ी में देशभक्ति, प्रेम व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा जागेगी। उन्होंने बच्चों को गुरु शिष्य परंपरा का अनुसरण करते हुए पढ़ाई के साथ खेल प्रतियाेगिताओं में भी आगे बढ़ने की सीख दी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान … , मदन रावत, प्रदीप रावत, पान सिंह रावत, सोबन सिंह, प्रेम सिंह, गोविंद सिंह, मदन सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुरमीत कौर, दीपक रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad