ताडी़खेत के यश पांडे एनडीए की परीक्षा पास कर सेना में बने अफसर क्षेत्र का नाम किया रोशन
रानीखेत – ताड़ीखेत के यश पांडे ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सिमोली ताड़ीखेत निवासी दीपेंद्र कुमार पाण्डे के पुत्र यश पांडे की प्रारम्भिक शिक्षा मार्डन पब्लिक स्कूल से हुई है।यहां पांचवीं तक शिक्षा हासिल करने के बाद उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ जहां उन्होंने छठी से आगे की शिक्षा ग्रहण की। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। यश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।
यश की सफलता पर मार्डन पब्लिक स्कूल के संचालक मोहन चंद्र पपनै सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन