युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘एक दौड़ देश के नाम’ मैराथन में युवाओं ने दिखाया उत्साह

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :- 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीखेत नगर मंडल द्वारा “एक दौड़ देश के नाम” मैराथन रैली का सफल आयोजन किया गया जिसमें 96 लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता वर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने और संचालन प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा शशांक रावत द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पावस जोशी, जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख साहिल बेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत ,पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट ,कमल गिरी ,मोहन नेगी, त्रिभवन शर्मा, मोहित रावत, यशवीर शर्मा ,सूरज नाथ गोस्वामी ,मोहिल रौतेला, भुवन बिष्ट ,कमल कुमार ,धन सिंह रावत महेंद्र अधिकारी मदन कुवार्बी ,हेमंत अधिकारी रेनू अधिकारी, विमला रावत ,दीप्ति बिष्ट ,सीमा जयसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए