कहां हुई मां-बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

ख़बर शेयर करें -

जसपुर (ऊधमसिंहनगर ) यहां भोगपुर ग्राम में मां और बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्‍या कर दी गई। मां बेटी का शव झाड़ियों में बरामद हुआ है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

जसपुर कोतवाली के भोगपुर गांव बड़ियोवाला मार्ग पर सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की धारदार हथियारों से गला रेतकर निर्ममता से हत्या की गई थी। दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना गया। शव मां और बेटी के हैं। माँ का नाम 60 जीत कौर जब की बेटी का नाम परमजीत कौर 29 वर्षीय है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

दोनों भोगपुर की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि परमजीत कौर के पति का पूर्व में निधन हो चुका है जबकि बेटी की भी शादी हो चुकी थी जब की बेटी की शादी होने के बाद सफल नहीं होने पर मां के साथ रह रही थी। पुलिस हत्या के कारण में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad