कुन्नूर हेलिकाॅप्टर हादसे में 11 शव बरामद,14 लोग थे सवार,वायुसेना ने की पुष्टि
कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे अब तक की सबसे बड़ी खबर 11 लोगों के शव घटनास्थल से बरामद वायु सेना ने पुष्टि करते हुए कहा कि 14 लोग इसमें सवार थे।
तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है. हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद आसपास धुआं उठ रहा है.ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे. इनमें से 11 की मौत हो गई है. जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. क्रैश हु हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे।

ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ग्राम सभा अम्याडी़ में आयोजित नेत्र शिविर में ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच व दवा वितरण हुआ
केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मूलनिवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न