सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी पंचतत्व में विलीन, दोनों बेटियों ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

ख़बर शेयर करें -

CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने नम आंखों से मुखाग्नि दी।इस दौरान सेना ने उनके सम्मान में तोपों की सलामी दी।

गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई बड़े नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को उनके आवास पर अंतिम सम्मान दिया। देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 सशस्त्र बलों के जवानों के साथ, तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक भारतीय वायु सेना (IAF) हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए थे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट के बरार स्क्वार श्मशान घाट में हुआ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और हरीश सिंह रावत, BJP प्रमुख जेपी नड्डा और DMK नेता ए राजा और कनिमोझी जैसे कई राजनीतिक नेताओं ने CDS और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad