अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11अक्टूबर को एम‌ एन श्रीवास्तव हॉस्पिटल कालिका में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

ख़बर शेयर करें -

बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन भी कम कीमत पर मिलेगी

रानीखेत। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्व. केदार नाथ श्रीवास्तव एवं स्व. डॉ. शंकर लाल शाह की पुण्य स्मृति में 11 अक्टूबर 2026, रविवार को एम. एन. श्रीवास्तव हॉस्पिटल, कालिका, रानीखेत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में सात सूत्रीय मांगों को लेकर गेवाड़ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी, 13अक्टूबर को महा गर्जना रैली का ऐलान

शिविर में प्रातः 10 बजे से पंजीकरण शुरू होगा। महिलाओं, पुरुषों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन, BMD (अस्थि स्वास्थ्य) सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क रहेगा। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

बालिकाओं के लिए विशेष सुविधा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 9 से 12 वर्ष की आयु की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन की दो खुराकें बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराने की विशेष सुविधा भी रखी गई है। आयोजकों ने अभिभावकों से इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के योगेश ने 400 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

शिविर में वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. ओ. पी. एल. श्रीवास्तव, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. (श्रीमती) रेनू प्रकाश श्रीवास्तव, फिजिशियन डॉ. नवीन बिष्ट तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तरा साह गंगोला मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य ने कराया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों, विधायकों के साथ रहे मौजूद, जीत मानी जा रही निश्चित

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर का आयोजन एम. एन. श्रीवास्तव हॉस्पिटल, कालिका, रानीखेत एवं चन्द्र शंकर ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad