चौखुटिया में सात सूत्रीय मांगों को लेकर गेवाड़ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी, 13अक्टूबर को महा गर्जना रैली का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -चौखुटिया क्षेत्र में ‘गेवाड़ विकास समिति’ और स्थानीय लोगों द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा जन-आंदोलन पांचवें दिन भी जारी है।जन आंदोलन मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणाओं और क्षेत्र की लंबे समय से लंबित विकास योजनाओं को धरातल पर न उतारे जाने के विरोध में हो रहा है।
रामगंगा आरती घाट पर स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और ग्राम प्रधान लगातार धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन पर गेवाड़ क्षेत्र की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।गेवाड़ विकास समिति ने निम्नलिखित शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा से जुड़ी मांगें रखी हैं। जिनमे गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान (B.Sc.) व वाणिज्य (B.Com) कक्षाएं शुरू करना और इसे स्नातकोत्तर (PG) कॉलेज का दर्जा देना। चौखुटिया में राजकीय पॉलिटेक्निक और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करना। मासी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण (अपग्रेड) करना और चौखुटिया नागरिक उप-जिला अस्पताल के भवन का निर्माण करना।अगनेरी माता मंदिर मेला स्थल के पास रामगंगा नदी के दोनों किनारों पर बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण करना ।क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए इसे रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन से जोड़ना।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों के शिलापट तोड़ने से भाजपाइयों में आक्रोश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

आंदोलनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा तीन वर्ष पूर्व की गई घोषणाओं पर भी अभी तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। इस उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश जताते हुए समिति ने आगामी 13 अक्टूबर को एक ‘महा गर्जना रैली’ (महारैली) का आह्वान किया है। क्षेत्र के ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों द्वारा इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा आ रहा दुग्ध वाहन कैंची के पास शिप्रा नदी में गिरा, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad