अपूर्वा पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा विद्यार्थियों को संस्कारों ,शिक्षा व अच्छे चरित्र से परिपूर्ण होना जरूरी

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -गुरुवार को एक्सपेडिटर्स इंटरनेशनल की रीजनल मैनेजर अपूर्वा पंत और उनके पति रूटवे फ्रेट और लॉजिस्टिक्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं एनर्जी लिंकेज के निदेशक विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और आधारभूत चरण होता है। यही वह समय होता है जब एक व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास होता है। विद्यार्थी जीवन को संस्कारों, शिक्षा और अच्छे चरित्र से परिपूर्ण होना चाहिए, और यह तभी संभव है जब उसमें अनुशासन का पालन किया जाए।

गुरुवार को रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज पहुंचे एक्सपेडिटर्स इंटरनेशनल की रीजनल मैनेजर अपूर्वा पंत और उनके पति रूटवे फ्रेट और लॉजिस्टिक्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं एनर्जी लिंकेज के निदेशक विकास पंत , हर्षवर्धन पांडे, प्रियंका पांडे ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन के महत्व,विद्यार्थियों में विद्यार्थी जीवन और और उसके बाद होने वाले परिवर्तन के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन से ही स्थिरता, सफलता व सन्तुलन आता है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवास आश्रम चौकुनी में मनाया गया स्नेह उत्सव, 200 से अधिक मातृशक्ति को भेंट की गई साड़ियां

एक्सपेडिटर्स इंटरनेशनल की रीजनल मैनेजर अपूर्वा पंत ने कहा कि विद्यार्थी जीवन वह समय होता है जब एक व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास होता है। विद्यार्थी जीवन को संस्कारों, शिक्षा और अच्छे चरित्र से परिपूर्ण होना चाहिए, और यह तभी संभव है जब उसमें अनुशासन का पालन किया जाए। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना जरूरी है तभी उस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विकास पंत ने बताया कि जीवन में स्थितियां हर बार एक जैसी नहीं होती है हमें इन स्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होगा। वहीं हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि विद्यार्थी जीवन का एक अपना महत्व है यह कभी भी वापस नहीं आता है अभी इस जीवन को आनंद के साथ जिये।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर सेना एवं पुलिस कर्मियों को आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बांधी राखियां


इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल , श्रीमती रीना वर्मा एवं गौरव भट्ट द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से विकास पंत एवं उनका पूरा परिवार विद्यालय की सहायता कर रहा है एवं कुछ दिन पूर्व ही विद्यालय को उन्होंने कुर्सियां, दरिया भेंट की। उन्हीं की सहायता से विद्यालय में विशाल कक्ष में इनवर्टर एवं साज- सजा सामग्री की व्यवस्था की गई हैं।आज भी विद्यालय आकर उनके द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बैग दिए गए एवं भविष्य में भी विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं की मदद का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत कोतवाली में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने जवानों की कलाई में बांधे रक्षा सूत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad