रानीखेत कोतवाली में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने जवानों की कलाई में बांधे रक्षा सूत्र
रानीखेत- कोतवाली में गुरुवार को मातृ शक्ति द्वारा रक्षाबंधन पर्व पुलिस के जवानों को राखी बंधन मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित सेवा की कामना की ।
महिलाओं ने प्रभारी निरीक्षक भुवन जोशी,एस एस आई मनोज कुमार,एएस आई कैलाश चंद्र,ए एस आई फिरोज खान, कांस्टेबल वरूण,हेड कांस्टेबल दान गिरी, कांस्टेबल विजय यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती माया बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, वीरांगना साह, अनु सोनकर ,रीतिका आर्या, मीना, शांति देवी , जानकी देवी, अंबा विष्ट ,सरिता आदि उपस्थित रहे।




ADVERTISEMENTS


रानीखेत कोतवाली में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने जवानों की कलाई में बांधे रक्षा सूत्र