आफत की बारिशःबागेश्वर निवासी बैंक कर्मी गदेरे में बहा
आज सुबह तेज बारिश के कारण कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी बरसाती गदेरे में एक बैंककर्मी बह गया। मोटर साइकिल सवार बैंककर्मी द्वारा उफन रहे बरसाती गदेरे को पार करने के अनावश्यक प्रयास में यह हादसा हुआ।हादसा चमोली जनपद क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैजनाथ (बागेश्वर )का रहनेवाला शुभम पुत्र हरगोविंद बुलेट मोटर साइकिल सहित गदेरे के तेज बहाव में बह गया।शुभम को- आॅपरेटिव बैंक में कार्यरत बताया गया है। पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने युवक को दो सौ मीटर तक बहते देखा जबकि उसकी मोटर साइकिल गदेरे में सौ मीटर की दूरी पर अभी भी अटकी दिखाई दे रही है जबकि युवक लापता है।थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी। सर्च ऑपरेशन जारी है।



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन