स्टैंडर्ड स्वीट्स हल्द्वानी के स्वामी की सड़क हादसे में मौत
हल्द्वानी :- आज सुबह हुए सड़क हादसे में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत हो गई।हादसा तिकोनिया चौराहे के निकट करीब पौने सात बजे हुआ जिसमें स्कूटी सवार व्यवसायी ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह स्टैंडर्ड स्वीट हाउस के मालिक दिनेश गुप्ता (उम्र 62 वर्ष ) स्कूटी से अपनी दुकान खोलने के लिए आ रहे थे तभी काठगोदाम से हल्द्वानी आ रहे ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।हादसे में दिनेश गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।व्यवसायी की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।उद्योग व्यापार मंडल ने भी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की मौत पर शोक जताया है।
इधर पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर सुरेन्द्र पुत्र बलवंत सिंह निवासी बागेश्वर को हिरासत में ले लिया तथा शव का पंचनामा भर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि