खेल दिवस पर रानीखेत में 5 ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, प्रारंभिक मुकाबले सिटी मॉन्टेसरी स्कूल और चिलियानौला-2 ने जीते

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, अल्मोड़ा के तत्वावधान में 5 ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 7 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल और चिलियानौला की टीम आमने-सामने रही। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिलियानौला को 5-0 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

दूसरे मुकाबले में चिलियानौला-2 और कैंट इंटर कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें चिलियानौला-2 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से विजय हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक शर्मा एवं कुणाल बिष्ट ने निभाई, जबकि हर्षित आर्या ने ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।इस अवसर पर जितेंद्र नेगी, दीपक बिष्ट, विक्रम फर्त्याल एवं जुबेद अहमद जी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा हॉकी के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad