एपीएस रानीखेत की प्रिय गिरी ने जीता स्वर्ण, तनुजा माहरा ने कांस्य,उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन किया
रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स मीट 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 एवं 28 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून में किया गया।
विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा प्रिय गिरी ने अंडर-16 शॉटपुट स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कक्षा बारहवीं की छात्रा तनुजा माहरा ने अंडर-18 1000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार तथा शिक्षक हेम पंत, बृजेश जोशी, काबू सिंह, कमल जोशी एवं रश्मि तिवारी ने भी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके आगामी नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स मीट के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की