त्रिलोक आर्या बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन रानीखेत के जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं संगठनात्मक रुचि को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने त्रिलोक आर्या को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन रानीखेत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की ओर से 25 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि त्रिलोक आर्या अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार की भावनाओं एवं कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

त्रिलोक आर्या की नियुक्ति पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन रानीखेत में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस उत्तराखंड में पंचायत एवं स्थानीय संगठन को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। फरवरी 2026 में भी प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad