ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में आयोजित जिम्नासिएड 2026 चैंपियनशिप अंडर- 18 बालक बालिका, के ट्रायल हेतु जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के तीन विद्यार्थी चयनित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -इंटरनेशनल‌ स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आई एस एफ) द्वारा 3 से 8 दिसंबर तक ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में आयोजित जिम्नासिएड 2026 चैंपियनशिप अंडर- 18 बालक बालिका, के ट्रायल हेतु उत्तराखंड से‌ नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली के तीन विद्यार्थी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

उक्त चयन राष्ट्रीय विद्यालयीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्राप्त मेडल के आधार पर निर्धारित मानदंडों के अनुरूप किया गया है। इसमें जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के कृश (51-55किलोग्राम वर्ग),क्षेत्रि मयम राज सिंह (55-59किलोग्राम वर्ग) और अर्मन सिंह अन्ना (68-73किलोग्राम वर्ग ) का चयन हुआ है। उक्त ट्रायल 14-15सितंबर को राय पुर (छत्तीसगढ़) होना है। उपर्युक्त जानकारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा संबंधित जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad