आर्मी पब्लिक स्कूल में वैल्यू एजुकेशन पर कार्यशाला आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में आर्मी पब्लिक स्कूल में वैल्यू एजुकेशन (मूल्य शिक्षा) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आर्मी पब्लिक स्कूल सहित सात विद्यालयों के लगभग 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, नैतिकता, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रभावी तरीकों से परिचित कराना था। सत्र के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों एवं संवादात्मक अभ्यासों के माध्यम से मूल्य शिक्षा को कक्षा-कक्ष एवं दैनिक जीवन में प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों को समझा।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन-1 कमलेश जोशी, प्रधानाचार्य, आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत तथा रिसोर्स पर्सन-2 हिमांशु जोशी, GRD स्कूल, रुद्रपुर ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दोनों रिसोर्स पर्सन्स ने मूल्य शिक्षा को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:यहां हुआ शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत ,तीन लोग घायल

कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया तथा मूल्य-आधारित शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

कार्यशाला का समापन शिक्षकों द्वारा प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों के हित में प्रभावी रूप से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad