ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं इस बार 23 एवं 24 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में आयोजित होंगी
रानीखेत -उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने वाली ताड़ीखेत ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं इस बार 23 सितंबर एवं 24 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में आयोजित होंगी ।
संस्कृत खंड समन्वय श्रीमती मीरा नेगी ने बताया कि सभी 6 स्तरों में संस्कृत नृत्य ,नाट्य गीत ,आशु भाषण ,श्लोक उच्चारण एवं वाद विवाद प्रतियोगिताएं होनी है इस विषय के संबंध में आज बीआरसी सभागार में ताड़ीखेत के समस्त हिंदी एवं संस्कृत कि शिक्षकों की एक बैठक आहूत की गई , जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित थे।
उक्त बैठक में प्रतियोगिताओं के संचालन के संबंध में आवश्यक और सामान्य दिशा निर्देश दिए गए एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई। विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया ।प्रतियोगिताएं कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में होगी दिनांक 23 सितंबर को कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं एवं दिनांक 24 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न की जाएगी। सभी विद्यालय इसमें अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे ।
बैठक में सहसंयोजक चंद्रशेखर बुधोडी, राहुल मिश्रा, श्याम सुंदर पुष्कर जोशी, रमेश चंद्र पपनै , योगेश कुमार तिवारी , नवीन चंद्र जोशी, खेमानंद पांडे, श्रीमती सलेहा परवीन, आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं इस बार 23 एवं 24 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में आयोजित होंगी
भतरौजखान मार्ग पर पेड़ों के गिरने यातायात अवरूद्ध, फायर रेस्क्यू टीम ने पेड़ों को काटकर किया सुचारू