डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी से सम्मान प्राप्त करेंगी
रानीखेत -प्रतिवर्ष की भांति दिनांक 16 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन के लिए राज्य भर में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच कविता, निबन्ध और एकांकी हिन्दी, कुमाऊनी, गढ़वाली और जौनसारी भाषा में लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें डी ए वी स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 10 सितंबर को संस्थान द्वारा घोषित परिणामों में विद्यालय की मनस्वी बिष्ट को कुमाऊनी कविता लेखन में , अदिति पाण्डेय, गरिमा जोशी और जाह्नवी कांडपाल ने कुमाऊनी व हिन्दी भाषा लेखन में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राज्य भर के विजेताओं को 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। विद्यार्थियों की इस बेहतरीन लेखन कौशल पर प्रधानाचार्य अमित जोशी ने हर्ष जताया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम समन्वयक मुन्नी पंत ने कहा कि छोटे छोटे बच्चों द्वारा राज्य स्तर पर स्थान बनाना और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना बड़े गर्व की बात है।

डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी से सम्मान प्राप्त करेंगी
रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई पं गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती,निकली प्रभात फेरी, देश भक्ति गीतों के साथ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि