महंगाई के खिलाफ रानीखेत में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों, विशेष रूप से चीनी के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस रानीखेत द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। रसोई में प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से मध्यम वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से चीनी के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कीमतों पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही आर्थिक दबाव का सामना कर रही है और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने किया।प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, सभासद सुंदर कुवार्बी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, मोहन सिंह बिष्ट, सतीश नेगी, दीपक सोंटियाल, शौर्य कुवार्बी, भुवन बिष्ट, हर्षित किरौला, नितिन प्रकाश सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad