मातृशक्ति ने जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में जवानों को बांधी राखी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – मातृशक्ति द्वारा सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय, गनियाद्योली में अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने एस एस बी के अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखियों का लिफाफा भी सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती विमला रावत के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं जवानों द्वारा मातृशक्ति को दिया गया सम्मान एवं आत्मीयता हमारे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। देश की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति हम सभी ने कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चौकुनी -दुगौडा़ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने पुनः उठाई सुधारीकरण की मांग, कहा नहीं तो होगा चुनाव बहिष्कार

इस अवसर पर ग्राम प्रधान थापला आकांक्षा रावत,जिला मंत्री रेखा आर्य , माया नैनवाल , भारती भगत , अनु सोनकर , गीता बेलवाल , हेमा रावत , देवकी देवी , मंजू देवी , पिंकी रावत , गुंजन रावत , मीरा देवी , मधु नेगी , भावना रावत , श्वेता भट्ट , हरूली देवी , गीता रावत , सुनीता रावत सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अग्निवीरों को बांधी राखी, सैनिकों ने विद्यार्थियों को दिए उपहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad