चौकुनी -दुगौडा़ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की हालत जर्जर, ग्रामीणों ने पुनः उठाई सुधारीकरण की मांग, कहा नहीं तो होगा चुनाव बहिष्कार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– चौकुनी -दुगौडा़ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग की जर्जर हालात को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क को लेकर इलाके के पंचायत प्रतिनिधि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है इस दयनीय स्थिति में आ चुकी सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई तो वे चुनाव बहिष्कार को विवश हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

ज्ञातव्य है कि बग्वालीपोखर, बांसुलीसेरा को छूने वाली इस सड़क का निर्माण हुए 15साल हो चुके हैं। इस सड़क पर मिट्टी बिछाकर कैमिकल सोलिंग कर मिट्टी डाली गई थी, कुछ वक्त बाद ही मिट्टी बैठने से सड़क पर बड़े गड्ढे व दरारें पैदा हो गई,आलम यह है कि बरसात के दिनों में हालात और भयावह हो जाते हैं और वाहन चालकों, ग्रामीण राहगीरों के लिए जीवन संकट में आ जाता है। जबकि स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को रानीखेत आना होता है। ध्यातव्य है कि इस सड़क से बनोलिया, मुवान,‌नागोली,गुडोली, चमना ,कोटली,पिनोली, दुगौडा़ आदि आधा दर्जन गांवों की बड़ी आबादी जुडी़ है जिसे इस सड़क के जर्जर होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र की विधायक रेखा आर्या वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री हैं, वहीं सांसद अजय टम्टा केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री है बावजूद इसके इस महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने सड़क के‌ शीघ्र सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग की है,साथ‌ ही चेतावनी दी है कि सड़क को शीघ्र दुरूस्त नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad