राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला बना अंडर -14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता
रानीखेत -मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में आयोजित खंड स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला ने फाइनल मुकाबले में मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत को पराजित कर खंड स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के संयोजक अजय चंद ने बताया कि अंडर -14 बालक वर्ग में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। तृतीय स्थान पर छावनी इंटर कॉलेज की टीम रही। उन्होंने बताया कि विजेता टीम आगामी 21 सितंबर से स्याल्दे में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी।
इस अवसर पर अंडर-19 एवं अंडर -17 बालक एवं बालिका टीमों का चयन भी किया गया। इस प्रतियोगिताओं में कुल 11 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभा किया। इस अवसर पर संयोजक ,विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल, ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ शिवराज सिंह बिष्ट. खंड के वरिष्ठ व्यायाम अध्यापक राजीव खाती, मनमोहन सिंह देव, चंदन सिंह मेहरा ,संतोष भट्ट ,मोहम्मद सद्दाब ,डॉ दिनेश पंत ,बलवंत सिंह नेगी ,श्रीमती गीता शर्मा, डॉ राहुल त्यागी आदि उपस्थित थे।



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन